तिरंगा रक्षा पेटी, सामान्यतः यह देखने में आया ही की स्वतंत्र दिन और गणतंत्र दिन के अवसर पर राष्ट्रीय तहेवार की खुशी के रूप में तिरंगे को अपने वाहन या इत्यादि जगह पर लहराया जाता हैं। जो की बड़े गर्व की बात है। पर साथ ही यह भी देखने में आया हे की लोगों द्वारा यही देशभक्ति सिर्फ एक या दो दिन ही रह जाती है उस के बाद यह तिरंगा जो की देश का सम्मान हे वह इधर उधर सड़क पर या आदि जगह फटी हुई या बिगड़ी हुई हालत में पड़ा दिखाई देता है। इन एक दीनी देशभक्ति के कारण हमारे राष्ट्रध्वज का बहोत अपमान होता है और यहाँ तक कि ज्यादातर लोग यह जानते ही नहीं की तिरंगे का किस प्रकार से नष्टीकरण किया जाता है इस जानकारी का अभाव देखने में आया है।
राष्ट्रीय झंडे के प्रति सभी के मन में प्रेम, आदर और निष्ठा हैं। फिर भी राष्ट्रीय झंडे को फहराने के बारे में कानून, प्रथाओं तथा परंपराओं की जानकारी का अभाव देखने में आया है और इस को देखते हुए भारत सरकार ने भारतीय झंडा सहिता, 2002 में सम्बंधित सभी मार्गदर्शन और लाभ के लिए सभी कानूनों, प्रथाओं, परंपराओं और निर्देशों को एक साथ लाया गया है। सभी कानूनों, प्रथाओं और परंपराओं का पालन हो और हमारे राष्ट्रीय झंडे तिरंगे का अपमान ना हो इसी उद्देश्य समग्र भारत में पहली बार यह विचार गुजरात राज्य के सूरत जिले में कार्यरत बी फौजी संस्था को आया और बी फौजी के टीम ने यह निर्णय लिया की अब से ऐसी फटी हुई हालत में गिरे हुए तिरंगे का अपमान अब हम नहीं होने देंगे और इसे सम्मान पूर्वक ऐसे तिरंगों का श्रंधांजलि देकर सम्मानित तरीके से इस का नष्टीकरण करेंगे। हाल यह तिरंगा रक्षा पेटी को सूरत शहर के तीन विस्तार में रखा गया है। हमारी बी फौजी संस्था जो की एक एनजीओ ट्रस्ट के रूप में कार्यरत है। संस्था द्वारा संरक्षण जागरूकता और सामाजिक जागरुकता और की दिशा में अलग-अलग कार्य करती है।
बी फौजी एक नाम ही नहीं एक काम है। अपने नाम में ही आपने उद्देश्य को समा लेने वाली यह संस्था का उद्देश्य अलग अलग कार्यों कर के भारत के सामान्य नागरिकों में अपने देश के प्रति देशभक्ति का संचार करना एवं अपने देश के प्रति सेवा की भावना को जागृत करना साथ ही सरक्षण क्षेत्र में जागरूकता लाना। एवं ऐसे युवा जो की सेना , अर्धसेना , या पुलिस में रहकर देश की सेवा करना चाहते हे इसे नौजवानों को भर्ती के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देना। इत्यादि जैसे कार्य करती है। और समाज कल्याण के कार्यों के माध्यम से लोगों में सामाजिक जागरुकता लाने का कार्य करती है।
तिरंगा रक्षा पेटी को सूरत शहर के तीन विस्तार में रखा गया है।
- कारगिल शहीद स्मारक, कारगिल चोक, डूमस रोड , सूरत
- बी फौजी सर्कल, चारभुजा , अमरोली , सूरत
- पर्वत पाटिया, सूरत
” Indian Flag Box | Tiranga Raksha Peti | Tiranga Raksha Box “











